प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर गुरुवार को बैतूल के प्रसिद्ध सूफी संत हजरत पहलवान शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर मुस्लिम समाजजनों ने चादर पेश की और विशेष दुआ मांगी। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सारिक खान, जौहर पटेल, असलम काजी, नूर पाशा खान सहित कई मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने एकत्रित होकर दरगाह पर चादर चढ़ाई और प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की अरदास की। गौरतलब है कि प्रेमानंद महाराज एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु हैं, उन्होंने 13 साल की उम्र में संन्यास ले लिया था और बाद में वृंदावन में राधा नाम का भजन करने लगे। वह अपने सरल जीवन, भक्तिपूर्ण सत्संग और आध्यात्मिक उपदेशों के लिए जाने जाते हैं, और वृंदावन में स्थित उनके आश्रम में हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। हाल… (Updated 23 Oct 2025, 15:28 IST; source: link)
Key Points
- प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर गुरुवार को बैतूल के प्रसिद्ध सूफी संत हजरत पहलवान शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर मुस्लिम समाजजनों ने चादर पेश की और विशेष दुआ मांगी। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सारिक खान, जौहर पटेल, असलम काजी, नूर पाशा खान सहित कई मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने एकत्रित होकर दरगाह पर चादर चढ़ाई और प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की अरदास की। गौरतलब है कि प्रेमानंद महाराज एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु हैं, उन्होंने 13 साल की उम्र में संन्यास ले लिया था और बाद में वृंदावन में राधा नाम का भजन करने लगे। वह अपने सरल जीवन, भक्तिपूर्ण सत्संग और आध्यात्मिक उपदेशों के लिए जाने जाते हैं, और वृंदावन में स्थित उनके आश्रम में हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। हाल…