Skip to content

मनीषा जैसे कई केसों को CBI से न्याय का इंतजार: रेणुका केस में 30 साल से नतीजा नहीं; सोनाली फोगाट मर्डर में मोटिव साफ नहीं – Panchkula News

हरियाणा के भिवानी में लेडी टीचर मनीषा (19) की मौत का सच सामने लाने की जिम्मेदारी अब सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की है। अभी केस से जुड़े तथ्य CBI को हैंडओवर किए जाने हैं। मनीषा के परिजन और प्रदेशभर में इस बेटी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष क हरियाणा का यह पहला मामला नहीं जो CBI के हवाले होगा। इससे पहले यमुनानगर की रेणुका शर्मा, भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मर्डर मिस्ट्री जैसे कई केस CBI के पास हैं, लेकिन अब तक सॉल्व नहीं हुए।हरियाणा से संबंधित जमीन घोटाले से जुड़े कुछ केस की जांच भी CBI कर रही है। ज्यादातर मामलों में CBI को केस सौंपने तक तो मामला सुर्खियों में रहा, लेकिन उसके बाद किस नतीजे पर पहुंचा या किसे न्याय मिला, इस पर चर्चा नहीं होती। दैनिक भास्कर कुछ ऐसे ही केस सामने ला रहा है, जो CBI के हवाले हुए। ये गजब संयोग है कि 5 बड़े मामलों में से 4 केस में अपराध अगस्त महीने में ही हुए। जस्टिस फॉर मनीषा कैंपेन क्यों चलाना पड़ रहा 11 अगस्त को भिवानी की 19 वर्षीय लेडी टीचर मनीषा गायब हुईं। 13 को उनका शव खेत में मिला। अब यह केस मर्डर या सुसाइड की थ्योरी… (Updated 22 Aug 2025, 05:22 IST; source: link)