उत्तराखंड :(बड़ी खबर) हल्द्वानी में अशरफ अली के घर से तहसील चलाने
उत्तराखंड के हल्द्वानी तहसील में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संज्ञान लेने के बाद कुमाऊं आयुक्त ने निरीक्षण किया। रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी नैनीताल ने कई अधिकारियों पर कार्रवाई की है। तहसीलदार का स्थानांतरण, कानूनगो का निलंबन और रजिस्ट्रार कानूनगो का स्थानांतरण किया गया है। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि आगे और बड़ी कार्रवाई हो सकती है। मुख्यमंत्री के संज्ञान से शुरू हुई कार्रवाई हल्द्वानी तहसील में कानूनगो के घर से तहसील चलाने की शिकायतें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंचीं। उन्होंने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कुमाऊं आयुक्त से रिपोर्ट मांगी। आयुक्त के निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद जिलाधिकारी नैनीताल ने कार्रवाई शुरू की। तहसीलदार मनीषा बिष्ट का
मुख्यमंत्री के संज्ञान से शुरू हुई कार्रवाई
हल्द्वानी तहसील में कानूनगो के घर से तहसील चलाने की शिकायतें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंचीं। उन्होंने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कुमाऊं आयुक्त से रिपोर्ट मांगी। आयुक्त के निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद जिलाधिकारी नैनीताल ने कार्रवाई शुरू की।
- तहसीलदार मनीषा बिष्ट का स्थानांतरण और प्रतिकूल प्रविष्टि
- सर्वे कानूनगो अशरफ अली को मूल जनपद वापस भेजा
- रजिस्ट्रार कानूनगो भगवत बिष्ट का स्थानांतरण
पूर्व में भी मिली थीं शिकायतें
उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष जून में जिलाधिकारी द्वारा किए गए वार्षिक निरीक्षण में भी तहसीलदार के कार्यालय में अनियमितताएं पाई गई थीं। तब उन्हें एक माह का समय देकर सुधार के लिए कहा गया था। लेकिन इस बार फिर गंभीर खामियां मिलीं, जिससे स्पष्ट हुआ कि न तो कार्यप्रणाली में सुधार हुआ और न ही अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण रखा गया।
मुख्यमंत्री की चेतावनी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि यह लापरवाह अधिकारियों के लिए चेतावनी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला मुख्यालय और तहसील में व्यवस्थाएं नियमानुसार और सुचारू रूप से चलनी चाहिए, अन्यथा आगे और बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। जिलाधिकारी ने बताया कि अन्य अनियमितताओं की जांच जारी है और दोषी पाए जाने वाले अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाही की जाएगी।
स्रोत: लिंक